फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with aunt and niece

मौसी-भांजी समेत तीन की लूटी अस्मत

Sat, 06 Sep 2014 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार) Updated Sat, 06 Sep 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
rape with aunt and niece

हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में एक युवक ने आस्था के नाम पर अपनी मौसी और भांजी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवक ने गंगा स्नान के बहाने मौसी-भांजी समेत तीन लड़कियों को हरिद्वार के जंगल में ले जाकर अपने दो साथियों के साथ रेप कर दिया। पुलिस ने बताया कि इनमें से दो लड़कियां नाबालिग हैं।

विज्ञापन


दुराचार के बाद आरोपी झबरेड़ा में सुनसान जगह पर उन्हें छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन


हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि भगवानपुर क्षेत्र निवासी उसकी बहन उसके घर आई थी।

दुराचार के बाद सुनसान जगह पर छोड़ दिया

rape with aunt and niece

महिला ने आरोप लगाया कि गांव का ही मिंटू उसकी बहन (19 वर्ष), उसकी पुत्री (14 वर्ष) और पड़ोस में ही रहने वाली लड़की (17 वर्ष) को गंगा स्नान कराने के लिए कार से हरिद्वार ले गया था।

मिंटू के साथ गदरजुड्डा निवासी उसका साथी दीपक और उसका भाई भी था। आरोप है कि गंगा स्नान करने के बाद आरोपी उन्हें हरिद्वार के ही एक जंगल में ले गए उनके साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद आरोपी रात करीब दो बजे उन्हें झबरेड़ा रोड स्थित एक बिजलीघर के पास छोड़ गए।

किसी तरह से तीनों लड़कियां घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार सुबह होते ही परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मिंटू और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed