फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in dehradun.

देहरादून की वादियां शर्मसार, 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 07 Oct 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Oct 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
rape in dehradun.

देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को घर में अकेला देख खाने की चीज देने के बहाने बुलाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। घटना के बाद से ही सहारनपुर का रहने वाला आरोपी युवक फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की एक टीम यूपी के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी युवक एक ही मकान में किराये पर रहते हैं। बच्ची के माता पिता मजदूरी करते हैं और आरोपी युवक सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बात किसी को न बताने की दी धमकी

rape in dehradun.

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन बच्ची घर में अकेली थी। परिजन काम पर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को खाने की चीज देने के बहाने घर से बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवक ने बच्ची को यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी। उसके बाद से बच्ची गुमसुम रहने लगी। मंगलवार की दोपहर बच्ची को परेशान देखकर चाची ने कारण पूछा तो वह फूट-फूट कर रोने लगी।

बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बच्ची से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी टिंकू उर्फ निहाल (19 वर्ष) गंगोह सहारनपुर यूपी का रहने वाला है।

घटना के बाद से ही वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पीड़िता का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed