फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ranbir singh fake encounter

रणवीर एनकाउंटर: पिता को मिली जान से मारने की धमकी

Thu, 03 Jul 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Jul 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
ranbir singh fake encounter

देहरादून में फर्जी एनकाउंटर में मारे गए एमबीए छात्र रणवीर के पिता और भाई को तीन अज्ञात युवकों ने जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


युवकों ने धमकाते हुए कहा कि हाईकोर्ट में अपील की तो जान से मार देंगे। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद उनके घर और दुकान के आसपास पुलिस गश्त शुरू कर दी गई है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

'अपने पिता को समझा ले नहीं तो जान से जाएंगे'

ranbir singh fake encounter

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 निवासी रणवीर के पिता रविंद्र सिंह अपने बड़े बेटे संदीप के साथ लाजपत नगर में मदर डेयरी चलाते हैं।

संदीप के अनुसार बीते शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर था। इस दौरान मारुति जेन कार से तीन युवक दुकान पर आए और आइसक्रीम खरीदी।

तभी युवकों ने संदीप से कहा कि वह रणवीर का भाई है न, अपने पिता को समझा ले। हाईकोर्ट के चक्कर काटने में ज्यादा मेहनत की तो जान से जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु

ranbir singh fake encounter

संदीप ने नाम पूछा तो युवक कार में बैठकर फरार हो गए। पिता के लौटने के बाद संदीप ने मामले की शिकायत थाना साहिबाबाद में दर्ज कराई है।

एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घर और दुकान पर पुलिस गश्त शुरू हो गई है। जरूरत पड़ी तो रणवीर के घर पर पुलिसबल भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

निर्णय आने पर ही जताई थी खतरे की आशंका

ranbir singh fake encounter

गौरतलब है कि बेटे के हत्यारों की फांसी की सजा की मांग लेकर पिता रविंद्र सिंह हाईकोर्ट में अपील करने जा रहे हैं।

बीते नौ जून को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने देहरादून में हुए एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए आरोपी 17 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इसके बाद रणवीर के पिता ने निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही थी।

पिता रविंद्र ने उसी दिन आशंका जताई थी कि आरोपी पुलिसकर्मियों के परिवार से जुड़े लोग उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे देखते हुए आला अधिकारियों ने घर की पुख्ता सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed