फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   punjab belongs man arrested in haridwar

पंजाब का नटवरलाल हरिद्वार में गिरफ्तार, कारनामा सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

Thu, 08 Jun 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 08 Jun 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
punjab belongs man arrested in haridwar
arrest

जम्मू एंड कश्मीर बैंक के एटीएम से शातिराना ढंग से बीस हजार की रकम निकालकर फिर बैंक शाखा में पहुंचकर क्लेम लेने में जुटे पंजाब के एक नटवरलाल का भांडा फूट गया। बैंक प्रबंधक ने आरोपी को पकड़कर ज्वालापुर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

       
चंद्राचार्य चौक के पास जेएंडके बैंक शाखा है। मंगलवार को बैंक शाखा में पहुंचे एक युवक ने अपना नाम चमकौर पुत्र गुरबचन सिंह निवासी काठगढ़ थाना जलालाबाद जिला फाजिलका पंजाब बताया। बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालने गया था। एटीएम से पैसे निकले नहीं और उसके मोबाइल पर मैसेज आ गया।
विज्ञापन


प्रबंधक को उस पर संदेह हुआ तो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। पूरा मामला साफ हो गया। प्रबंधक ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस अपने साथ आरोपी को कोतवाली ले आई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बताया ऐसे करता था ठगी

punjab belongs man arrested in haridwar
fraud

कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने कबूला ने वह एटीएम से नगदी निकालने की प्रक्रिया करता था, लेकिन जब मशीन से रकम बाहर निकलने को होती है तब वह उसे कैंसल कर देता है और फिर रकम बिलकुल मुहाने पर आ जाती है।

फिर वह खींचकर रकम को निकाल लेता है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बैंक प्रबंधक संजय शर्मा की ओर से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी के कब्जे से कई बैंकों के एटीएम कार्ड मिले है और वह मायापुर क्षेत्र में पिछले पंद्रह दिन से ठहरा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed