{"_id":"35dbd7ef0ec7240857b0b01f69e8fe7f","slug":"property-dealer-murder-in-jakhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Feb 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखन में 15 जनवरी हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी दिगपाल सिरोही ने सोमवार को सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने यूपी के बुलंदशहर में पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बताया गया कि हरिद्वार में लूट के साथ ही अन्य मामलों में पुलिस को दिगपाल की तलाश थी।
ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम
मूल रूप से भंगेड़ी महावतपुर तहसील रुड़की निवासी फिरोज अली (37) पुत्र अब्दुल अहमद दून विहार, जाखन में किराये पर रहते थे। वे दून में ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। इसी मकान के अलग-अलग कमरों में तीन अन्य युवक भी किराये पर रहते हैं।
इनमें से एक प्रॉपर्टी डीलर राहुल भी है। फिरोज की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि 15 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे एक कार घर के बाहर रुकी, जिसमें तीन युवक बैठे थे। इनमें से एक युवक घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
फिरोज ने जताई थी आपत्ति
फिरोज ने दरवाजा खोला तो युवक कमरे में घुस गया। फिरोज ने आपत्ति जताई तो उसने बताया कि उसे राहुल का मोबाइल नंबर चाहिए। इस पर फिरोज ने उसे बाहर निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन
दोनों बाहर निकले ही थे कि युवक ने तमंचे से फिरोज को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और दोनों बच्चे फिरोज के पास पहुंचे। इसी दौरान युवक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। लगभग आधे घंटे तक फिरोज घर के बाहर ही तड़पता रहा।
बाद में जाखन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मैक्स ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद घर लौटे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया और कई घंटे पूछताछ की। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पूरा मामला संपत्ति विवाद को लेकर था।