{"_id":"b2321f05bf8e0ea098ad224a7f6fd1db","slug":"property-dealer-murder-case-workout","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर धर्मपाल की हत्या की गुत्थी सुलझी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर धर्मपाल की हत्या की गुत्थी सुलझी
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Mar 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
11 मार्च को देहरादून में वृद्वा पर गोलियों की बरसात करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दस कारटेज और एक पिस्तोल बरामद
आरोपी रुपेश त्यागी निवासी विकासनगर और सुधीर निवासी सिविल लाइन मुजफ्फरनगर से दस कारटेज और एक पिस्तोल बरामद की है।
पूछताछ में पता चला कि 12 फरवरी प्रॉपर्टी डीलर धर्मपाल की हत्या में भी इन्हीं का हाथ था। घायल वृद्घा के बेटे इमरान को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इमरान ने ही इन दोनों को धर्मपाल की सुपारी दी थी।
जिसमें से इमरान इन दोनों को एक लाख रुपए दे चुका था व पांच लाख रुपए बाकी थे। रुपेश और सुधीर बाकी बची रकम लेने ही इमरान के घर गए थे।
क्या हुआ था
11 मार्च को देहरादून में दो बदमाशों ने एक घर के दरवाजे पर दस्तक दी और दरवाजा खुलते ही सामने आई वृद्धा पर गोलियों की बरसात कर दी थी।
तब से पुलिस इन आरोपियों को तलाश रही थी। प्रॉपर्टी डीलर इमरान का घर ब्राह्मणवाला की महबूब कॉलोनी में है। उस रात इमरान किसी परिचित के घर गया था।
इमरान को आवाज देकर बुलाया था
देर रात इमरान के घर के बाहर से इन आरोपियों ने इमरान को आवाज देकर बुलाया तो इमरान की मां फूल मिर्जा उर्फ फूलो (75) दरवाजा खोलने आईं।
वह लकड़ी का दरवाजा खोल इसके आगे लगे जाली का दरवाजा खोलने के लिए बढ़ीं, तभी दोनों युवकों ने गोलियां बरसा दीं।
गोलियों की आवाज सुन परिजन बाहर आए, तब तक दोनों युवक भाग निकले थे। सूचना पर एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी नवनीत भुल्लर आसपास के थानों से फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन