फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pradip sangwan declared Fugitive

यौन शोषण का आरोपी कांग्रेसी नेता भगोड़ा घोषित

Mon, 05 May 2014 09:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 May 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
pradip sangwan declared Fugitive

महिला को ब्लैकमेल कर यौन शोषण के आरोपी सोनीपत के पूर्व सांसद के बेटे और कांग्रेसी नेता प्रदीप सांगवान को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, देहरादून की अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेशानुसार यदि आरोपी ने कोर्ट में 30 दिन के भीतर न्यायालय में सरेंडर न किया तो उनके खिलाफ कुर्की (संपत्ति जब्ती) की कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि यूपी निवासी एक युवती ने देहरादून में उसके साथ कई महीनों तक यौन शौषण का आरोप लगाया था।

दर्ज हो चुका है महिला का बयान

pradip sangwan declared Fugitive

देहरादून के सहस्रधारा स्थित जॉयलैंड वाटर पार्क के मालिक और हरियाणा के राजनेता प्रदीप सांगवान पर बिजनौर निवासी महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

महिला के आरोप के बाद मामले में 164 (मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज) के बयान दर्ज हो चुके हैं, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जयेंद्र सिंह की अदालत ने सोमवार को इस मामले में पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी ममता बोरा ने कोर्ट से यह आदेश प्राप्त किए हैं। इससे पूर्व कोर्ट से आरोपी प्रदीप के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद बनाई थी क्लिप

pradip sangwan declared Fugitive

देहरादून स्थित प्रदीप सांगवान के जॉयलैंड वाटर पार्क में कैशियर का काम करने वाली युवती ने गत 19 अप्रैल को कांग्रेस नेता के खिलाफ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद से ही प्रदीप सांगवान पुलिस से बचते फिर रहे हैं। पुलिस सोमवार को 9वें दिन भी प्रदीप का कोई अता-पता नहीं लगा पाई।

बताया जा रहा है कि प्रदीप सांगवान मामले को रफा दफा कराने के प्रयास को लेकर आरोपी युवती से सैटिंग बिठाने के प्रयास में लगे हैं।

विज्ञापन

कौन हैं प्रदीप सांगवान

pradip sangwan declared Fugitive

प्रदीप सांगवान हरियाणा के सोनीपत के सांसद रहे किशन सिंह सांगवान के बेटे रहे हैं। किशन सिंह सांगवान हरियाणा भाजपा के कद्दावार नेता रहे हैं। वे हरियाणा में कांग्रेस की लहर में भी बीजेपी से अकेले जीतने वाले सांसद रहे हैं।

प्रदीप भी भाजपा से जुड़ा रहे हैं किंतु इस बार टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed