फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police trying new trick to arrest bhoora.

'भूरा को पकड़वा दो, नहीं करेंगे एनकाउंटर'

Fri, 02 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागपत/ देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, बागपत/ देहरादून Updated Fri, 02 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
police trying new trick to arrest bhoora.

दस लाख के इनामी अमित सरनावली उर्फ भूरा को पकड़ने के लिए एक के बाद एक नए-नए हथकंडे आजमा रही पुलिस ने अब एक और तरकीब पर काम शुरू किया। मोस्ट वांटेड के परिजनों, रिश्तेदारों और पुराने साथियों पर दबाव बढ़ाने के साथ ही उन्हें यह भरोसा दिया जा रहा यदि उन्होंने किसी भी तरह उसे पकड़वा दिया, तो उसका एनकाउंटर नहीं होगा।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा भूरा के साथियों के पास यह संदेश भेजा यदि वह खुद ही पुलिस के पास आ जाएं, तो उन पर नरमी बरती जा सकती है।

15 दिसंबर की सुबह बागपत में देहरादून पुलिस की कस्टडी से दो एके-47 और एक एसएलआर लूटकर छुड़ाए भूरा का अभी तक कोई सटीक सुराग नहीं मिला। 17 दिन की नाकामी के बाद पुलिस अब कुछ बैकफुट पर नजर आ रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा दिल्ली पुलिस भी यह मान चुकी है कि भूरा सर्विलांस के जाल में फंसने वाला नहीं है, उसे तिकड़म के जरिए ही पकड़ा जा सकता है।

दिल्ली के विधायक पर दबाव फेल होने पर नया प्लान

police trying new trick to arrest bhoora.

भूरा की गिरफ्तारी लिए ही दिल्ली के उस विधायक पर दबाव बनाया था, जिसके बारे में जानकारी थी भूरा को छुड़ाने की योजना उसके दफ्तर पर बनाई।

इससे भी बात नहीं बनी तो यूपी और दिल्ली पुलिस ने भूरा के रिश्तेदारों, परिजनों और जेल से बाहर चल रहे भूरा के पुराने साथियों पर दबाव और बढ़ा दिया। भूरा का परिवार शुरू से आशंका जता रहा है कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।

पुलिस सूत्रों ने बताया इन लोगों से भी पुलिस ने कहा यदि भूरा जल्द ही पकड़ा जाता है तो उसका एनकाउंटर नहीं किया जाएगा। पुलिस को उम्मीद यह तीर निशाने पर लग सकता है। भूरा पहले भी दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। तब भी उसे ऐसे तिकड़म से ही पकड़ा था।

दुश्मनों ने सुराग देने के ल‌िए रखी एनकाउंटर की शर्त

police trying new trick to arrest bhoora.

दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने कहा भूरा के दुश्मन बताए जा रहे कुछ ऐसे भी अपराधी हैं जो एक शर्त पर उसका सुराग दने के ल‌िए तैयार हैं।

उनका कहना है क‌ि पुलिस उसे फिर से गिरफ्तार करने के बजाय इस बार उसका एनकाउंटर करें, लेकिन ये बदमाश अभी तक कोई खास जानकारी नहीं दे पाए हैं, इसलिए पुलिस इन पर अब पहले से कम भरोसा कर रही है।

सद्दाम और प्रिंस के रिमांड की तैयारी
दिल्ली में पकड़े सद्दाम और प्रिंस से बी वारंट पर पूछताछ करने के लिए बागपत पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना हुई। वहां इन दोनों के रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी, यदि यह मंजूर हो जाती है तो तीन जनवरी को पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed