{"_id":"00e6287e42c7f89b7688d5d19dd994df","slug":"police-station-suspend-by-ssp-keval-khurana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर SSP का डंडा, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर SSP का डंडा, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Sep 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पूरी चौकी सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। आसन नदी में खनन को लेकर गुरुवार देर रात को एसएसपी ने गुप्त रूप से पुलिस लाइन में एक टीम गठित कर क्षेत्र में भेजी तो उन्हें अवैध खनन होते हुए दिखा।
विज्ञापन
इस टीम ने 17 डंपर भी सीज कर दिए। इसे भ्रष्टाचार मानते हुए एसएसपी ने शुक्रवार सुबह वायर लैस से पूरी चौकी सस्पेंड कर दी। पिछले कई सप्ताह से जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार शिकायत मिल रही थी कि आसान नदी से जमकर अवैध खनन हो रहा है। लेकिन क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी आंखे मूंदे हुए है।
विज्ञापन
आदेशों को अनसुना कर दिया
जबकि उन्हें कई बार शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों ने भी कई बार नया गांव पुलिस चौकी को कार्रवाई करने के आदेश दिए। लेकिन हर बार आदेशों को अनसुना कर दिया। शिकायतें बढ़ी तो गुरुवार देर रात को एसएसपी केवल खुराना ने सीओ सदर स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन
इस टीम में सारे पुलिस कर्मी पुलिस लाइन से रखे गए। ताकि नया गांव पुलिस चौकी को कुछ पता न चल सके। देर रात को टीम क्षेत्र में पहुंची तो नदी में जगह जगह धड़ल्ले से खनन हो रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 17 डंपरों को सीज कर दिया।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई होने से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। यही नहीं खनन माफियाओं से ज्यादा हड़कंप नया गांव पुलिस चौकी में मचा। शुक्रवार सुबह सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी तो उन्होंने तत्काल कदम उठाते हुए चौकी इंचार्ज मनोज थलेड़ी समेत पूरा स्टाफ निलंबित कर दिया।