{"_id":"e7a98785754f21a2cf3a5e5dd7d0de78","slug":"police-deewan-arrested-in-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो चरस के साथ पुलिस दीवान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन किलो चरस के साथ पुलिस दीवान गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Oct 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स ने मसूरी में छापा मारकर चरस बेचने आए पुलिस दीवान और दो खरीदारों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनके पास से तीन किलो चरस बरामद हुई है। देर रात मसूरी में उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की तैयारी चल रही थी। स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी सदानंद दाते के मुताबिक एसटीएफ को खबर थी कि सोमवार रात चरस की बड़ी खेप की आपूर्ति मसूरी में होने वाली है।
इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए जाल फैलाया गया। चरस की आपूर्ति होते समय की कार्रवाई में तीन लोग पकड़े गए है। इनमें उत्तरकाशी के पुरोला केपुलिस थाने में तैनात हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह पंवार भी शामिल है। पंवार मूल रुप से चकराता के त्यूनी गांव का रहने वाला है। पुलिस में होते हुए वह चरस में धंधे में लिप्त था।
विज्ञापन
पंवार ही बरामद हुई तीन किलो चरस को बेचने के लिए आया था। चरस लेने आए मोहम्मद चांद निवासी ईदगाह रोड ज्वालापुर और सुनील निवासी बड़ा बस्तार हरिद्वार को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ कर इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों पहले भी उत्तरकाशी का एक सिपाही नशे के धंधे में पकड़ा गया था।