{"_id":"65084ec7bfbb929bf4fa55162e1741c6","slug":"police-continued-to-ease-thieves-took-away-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराम करती रही पुलिस, लुटेरे ले गए कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आराम करती रही पुलिस, लुटेरे ले गए कार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरलेस पर पांच फरवरी को कार (एसयूवी) लूट का मैसेज फ्लैश होता है, पर पुलिस अलर्ट होने के बजाय आराम फरमाती रही। पुलिस पर यह आरोप यूं ही नहीं लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश की मुनि की रेती में वाहन लूट की वारदात के बाद चार लुटेरे वाहन समेत 11 चौकियों, बैरियर और थानाक्षेत्र से होते हुए उत्तराखंड की सीमा पार कर गए।
वायरलेस के मैसेज पर अगर पुलिस अलर्ट हो गई होती तो लुटेरे वाहन समेत गिरफ्त में होते, पर पुलिस की सुस्ती की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
आज(बृहस्पतिवार) को पीड़ित पक्ष ने पुलिस की इसी निष्क्रियता की शिकायत आईजी से की है। यह मामला गंभीर इस वजह से है, क्योंकि अर्द्ध कुंभ के मद्देनजर प्रदेश में अलर्ट जारी है।
विज्ञापन
नेहरू कालोनी के हरिपुर नवादा निवासी अनूप सिंह असवाल कार को दून से पौड़ी चलाते है। पांच फरवरी को चार युवकों ने पौड़ी से उनकी गाड़ी को हरिद्वार के लिए बुक किया था।
विज्ञापन
मुनि की रेती के तपोवन चौकी क्षेत्र में चालक अनूप सिंह को मारपीट कर इन युवकाें ने नदी में फेंक दिया था। इसके बाद कार लूटकर फरार हो गए।
जैसे-तैसे अनूप सिंह ने नदी से निकलकर पुलिस को जानकारी दी। मुनि की रेती थाना पुलिस ने कार लुटेरों की धरपकड़ के लिए आसपास के थानों की पुलिस को वायरलेस पर मैसेज जारी किया।
बदमाश मुनि की रेती थाना क्षेत्र से लेकर श्यामपुर, कैलाश गेट, नेपाली फार्म बैरियर, रायवाला, मोती चूर, सप्त ऋषि, चंडी घाट बैरियर, ज्वालापुर, बहादराबाद, रुड़की आदि थाना-चौकियाें से बेरोकटोक निकल गए।
अर्द्धकुंभ के दौरान व्यापक स्तर पर चेकिंग के दावों के बीच बदमाशों का यूं निकल जाना मित्र पुलिस की सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलने के लिए काफी है।
रुड़की छावनी के सी सीटीवी फुटेज में लूटा गया वाहन कैद हुआ है। इसके बाद बदमाश किधर गए, यह साफ नहीं हो सका है। हालांकि एसओजी और मुनि की रेती पुलिस पीड़ित को लेकर बदमाशों की टोह में वेस्ट यूपी तक गई है।