फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested wanted Maoist with a lady in nainital

50 हजार का इनामी माओवादी गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता

Sat, 23 Sep 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल) Updated Sat, 23 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
police arrested wanted Maoist with a lady in nainital
demo pic

चोरगलिया पुलिस ने अल्मोड़ा के 50 हजार के इनामी माओवादी देवेंद्र सिंह चम्याल और एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। पुलिस को शिकायत मिली है कि दोनों की साजिश से पहाड़ के कई स्थानों पर चुनाव में पोस्टर चिपकाए गए थे। देवेंद्र ने झारखंड से प्रशिक्षण लिया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी दोनों से पूछताछ में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि माओवादियों से जुड़े लोग चोरगलिया क्षेत्र में आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने महिला सहित दो संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ करने में जुट गए हैं। महिला का फिलहाल इस मामले में कुछ लेना देना नहीं प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली है कि पकड़ा गया व्यक्ति देवेंद्र सिंह चम्याल ही है।
विज्ञापन


वह पहाड़ों पर माओवादी पर्चे चिपकाता था। इस मामले को लेकर तत्कालीन हरीश रावत सरकार भी परेशान हो गई थी। उस समय पता नहीं चल सका था कि कौन लोग पर्चे चिपका रहे हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया देवेंद्र सिंह झारखंड के माओवादियों से प्रशिक्षण लेकर आया है। देर शाम आईबी की टीम भी पूछताछ करने के लिए पहुंच गई थी। पूछताछ के लिए नैनीताल के अलावा ऊधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारी भी चोरगलिया पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed