फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police arrested two men with forged note

दून में नकली नोट, 32 हजार के नोटों संग दो गिरफ्तार

Wed, 25 May 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 May 2016 03:07 AM IST
सार

  • आरोपियों के निशानदेही पर 28 हजार असली नोट भी बरामद
  • व्यापारियों की मदद से पुलिस को मिली कामयाबी

विज्ञापन
police arrested two men with forged note
गिरफ्तार

विस्तार

प्रेमनगर पुलिस ने 32 हजार रुपये की जाली करेंसी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके निशानदेही से करीब 28 हजार रुपये असली नोट भी बरामद किया है। पश्चिमी बंगाल के आरोपी क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी में मजदूरी का काम कर रहे थे। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस को यह कामयाबी मिली है। दोनों युवकों से एलआईयू और स्पेशल ब्रांच की  टीम सख्ती से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


प्रेमनगर के व्यापारियों ने पुलिस से मिलकर बताया था कि कई युवक जाली करेंसी चला रहे है। पुलिस ने शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को दो युवक एक दुकान पर हजार का नोट लेकर आए तो व्यापारी को शक हुआ तो पुलिस को बुला लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य
पुलिस ने मोहम्मद हलीम सलीम शेख और सिंटू शेख निवासी कलिया चोक मालदाको हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य आए। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर करीब 32 हजार रुपये के नकली नोट बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट में काफी नकली नोट
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि तस्करों से अभी और नकली नोट बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में देर शाम 28 हजार रुपये असली नोट बरामद हुए। जानकारी के अनुसार यह पैसे नकली नोट बाजार में चलाकर अर्जित की गयी है। एसपी सिटी ने बताया कि इनका गिरोह काफी नोट बाजार में उतार चुका है। इस नेटवर्क में कई और नाम आए है, जिनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed