{"_id":"e5e2629ef303ab582cb5ec36333a9096","slug":"police-arrested-murderer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में दबोचा गया पत्नी का हत्यारा, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में दबोचा गया पत्नी का हत्यारा, भेजा जेल
अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 04 Apr 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी पति को ग्रामीणों की मदद से राजस्व पुलिस ने बीती रात को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से तीन किमी दूर जंगल में छुपा हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी को अपने किए हुए पर कोई पछतावा नहीं है। राजस्व पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने बबीता का गला दबाया है।
गला दबाकर की थी हत्या
तीन अप्रैल की रात को टिहरी क्षेत्र के सुनार गांव में राजेंद्र सिंह राणा और उनकी पत्नी बबीता का पशुओं को भीतर बांधने को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर राजेंद्र ने बबीता का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
उस वक्त उसका नौ वर्षीय बेटा भी कमरे में ही था। सुबह होते ही राजेंद्र घर से फरार हो गया था। सुबह बेटे ने पड़ोस के गांव में अपने नाना को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को पता चला
मृतका के पिता गोविंद सिंह पुरुषोड़ा ने राजस्व पुलिस चौकी में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच ग्रामीणों को पता चला कि हत्यारोपी जंगल में छुपा हुआ है। राजस्व पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
पटवारी सुनील चमोली और बालक सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।