{"_id":"5789c3264f1c1b2b0d13dbde","slug":"police-arrested-jeweller-in-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद, सराफ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद, सराफ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालनवाला क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में दो नाबालिगों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने माल खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डालनवाला क्षेत्र के करनपुर निवासी आशीष पटेल ने 21 जून को मुकदमा दर्ज कराया था कि अज्ञात चोरों ने घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिया है। शक के आधार पर शुक्रवार को रिस्पना पुल के पास से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने घटना स्वीकार करते हुए लाडपुर के सराफ फिरोज अली को जेवरात बेचने की बात बताई।
विज्ञापन
पुलिस ने राजधानी ज्वैलर्स लाडपुर में छापा मारकर चोरी का माल बरामद कर लिया। इनमें सोने की अंगूठी, चेन, सोने के टाप्स, चांदी के जेवरात शामिल है। नाबालिगों का एक साथी अभी फरार है। नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द कर सराफ का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र से बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि उनका साथी युगल मुंबई में बताया गया है। डालनवाला और कैंट क्षेत्र से दो किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। एक स्कूल में पढ़ने के साथ दोनों आपस में सहेली थी। दोनों अपने दोस्तों के साथ गायब हो गईं। डालनवाला पुलिस दिल्ली से कैंट क्षेत्र की किशोरी और उसके प्रेमी को पकड़कर ले आई है। डालनवाला क्षेत्र की किशोरी को उसका साथी मुंबई ले गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।