फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested a rikshawala for extortion

रिक्शावाले ने कुख्यात गैंगस्टर के नाम से व्यापारी को धमकाया, मांगी रंगदारी

Fri, 18 Aug 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 18 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
police arrested a rikshawala for extortion
accused arrested

कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर एक रिक्‍शावाले ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दे दी। इतना ही नहीं रंगदारी भी मांगी। एक गलती से आया पुलिस की पकड़ में...

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अनाज मंडी के कारोबारी नलिन गुप्ता से फोन पर कुख्यात सचिन खोखर के नाम पर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। फोन करने वाले ने रकम न देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। नलिन गुप्ता का कहना था कि फोन पर उसे कई दिनों से धमकी मिल रही थी, पहले तो उसने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बृहस्पतिवार को उसने मामले की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की थी। शुक्रवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने गंगनहर कोतवाली में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में इंतजार पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी मख्यिाली कलां थाना लक्सर रिक्शा चलाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ही सचिन खोखर के नाम से नलिन गुप्ता से रंगदारी मांगी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी इंतजार को मुखबिर की सूचना पर नया पुल बीटी गंज से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो मोबाइल मय सिम बरामद किए और उसके बाद जेल भेज दिया है।

जानिए, कौन है ये अमित...

police arrested a rikshawala for extortion
accuse

आरोपी खुलासे के दौरान किसी अमित नाम के व्यक्ति का नाम ले रहा था। आरोपी का कहना था उसे रंगदारी मंगवाने का काम किसी अमित ने कराया है। एसपी देहात ने बताया कि वह कहानी को घुमाने के लिए कई लोगों का नाम ले चुका है, लेकिन फोन रिकार्डिंग में अकेला रंगदारी मांग रहा है। 

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खुलासे के समय मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही खुलासे में लगी टीम की सराहना की। बताया कि पुलिस की ओर से मामला का जल्द खुलासा करने से व्यापारियों का पुलिस पर विश्वास बड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed