फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrest a constable after 23 years 

23 साल बाद 500 रुपये का इनामी बदमाश सिपाही गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 07 Apr 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
police arrest a constable after 23 years 

23 साल से फरार चल रहे 500 के इनामी यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही जगवीर को रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोषी सिपाही हरियाणा में साधु बनकर रह रहा था। 

विज्ञापन

       
वर्ष 1993 में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में तब सिपाही रहे जगवीर (पुत्र यादराम निवासी मणि थाना, रोहटा, जिला मेरठ, यूपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद पौड़ी जिले में भेज दिए गए सिपाही को बर्खास्त कर दिया था। 
विज्ञापन


तब से बर्खास्त सिपाही कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया। पुलिस महकमे ने उस पर 500 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। 

एसएसआई मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि फरार बर्खास्त सिपाही की शुक्रवार सुबह हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बर्खास्त होने के बाद वह हरियाणा के छज्जर में खाटू श्याम मंदिर में साधु बनकर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed