{"_id":"0db587ec-eee1-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"person-shot-himself-after-killing-wife-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेने चला था तीन जिंदगी, गया अकेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेने चला था तीन जिंदगी, गया अकेला
मनमीत/रावत
Updated Wed, 17 Jul 2013 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट मैरिज करने के बाद विवाहिता ने युवक के साथ रहने से इंकार कर दिया, इससे बौखलाए युवक ने विवाहिता के घर में घुस कर पहले उसके पिता को गोली मारी। उसके बाद विवाहिता को और अंत में पिस्टल को कनपटी में लगा कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
घालय पिता और बेटी को सीएमआई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोहकमपुर फाटक से कुछ आगे गढ़ विहार फेस नंबर-2 में राजेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी का परिवार रहता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र सिंह की बेटी मेघना ने ग्राफिक एरा में बीटेक करने के दौरान जुलाई 2012 में मोहकमपुर निवासी रवि वर्मा से प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी। उनकी बेटी मेघना नेगी ने गत मार्च में ही छह माह पहले ही ग्राफिक एरा विवि से बीटेक पास आउट किया।
विज्ञापन
युवती का इंकार सुन न सका आशिक
लेकिन इस दौरान छात्रा के परिजनों को कोर्ट मैरिज के बारे में पता चला गया और उन्होंने दबाव बनाकर छात्रा को उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। कई बार युवक ने उसे साथ रहने को कहा तो उसने इंकार दिया। इसी दौरान मेघना इंटर्न करने बंगलौर चली गई। बीच में एक दिन वह दून वापस आई और सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिए कि वह युवक के साथ नहीं रहना चाहती।
बताया जा रहा है कि जब यह बात युवक को पता चली तो उसका युवती के साथ विवाद भी हुआ। मंगलवार देर रात साढ़े 11 बजे वह युवती के घर पिस्टल लेकर आया। घर की डोर बेल बजाने के बाद जैसे ही युवती के पिता ने मुख्य गेट खोला। युवक ने पिस्टल से उस पर फायर झोंक दिया। गोली राजेंद्र सिंह नेगी के पेट पर लगी।
गोली चलने की आवाज सुनकर मेघना बाहर आई तो सिर पर खून सवार रवि वर्मा ने उस पर भी फायर झौंक दिया। तभी घर में मौजूद अन्य परिजनों ने शोर कर दिया। इस दौरान लहूलुहान मेघना और उसके पिता को संभलने का मौका मिल गया और वह घर के अंदर चले और दरवाजा लॉक कर दिया।
खुद को मारी गोली
रवि ने भागने की कोशिश की, लेकिन दीवार फांदने के दौरान वह दीवार के ऊपर ही रुक गया और कनपटी पर पिस्टल लगा कर फायर कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर एसओ नेहरूकॉलोनी व जोगीवाला चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। तुरंत घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएमआई पहुंचाया गया। एसएसपी केवल खुराना भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने बताया कि युवती के कंधे से गोली आर-पार हो गई है। जबकि पिता के पेट में गोली ने गहरा जख्म किया है।