फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one people kill in property dispute

प्रॉपर्टी विवाद में एक और की चढ़ी 'बलि'

Wed, 12 Feb 2014 07:51 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Feb 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
one people kill in property dispute

राजधानी देहरादून में बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे घर के अंदर दो युवकों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मौके पर ही मौत
युवकों ने धर्मपाल (55) के सीने में मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुरोड पर रहने वाले धर्मपाल मूल रूप से बागपत के गांव घाल्टा के रहने वाले थे।

वह बागपत में पेशे से वकील थे, लेकिन पिछले पांच साल से देहरादून में रह रहे थे। बुधवार की सुबह दो आदमी इनके घर आए।

पास के किरायेदार की पत्नी से धर्मपाल का पता पूछने के बाद युवकों ने डोरबेल बजाई। इत्तेफाक से दरवाजा धर्मपाल ने खोला। धर्मपाल को देखते ही एक युवक ने उनके सीने में गोली मार दी और दोनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली मारते बेटे ने ही देखा
धर्मपाल के तीन बच्चे हैं। एक बेटी कुरुक्षेत्र में पढ़ाई कर रही है। एक बेटी दून में ही दसवीं कक्षा में पढ़ती है। एक बेटा है जो सबसे छोटा है। धर्मपाल को गोली मारते बेटे ने ही देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपाल की पत्नी अंदर घर में थी। नाइन एमएम की पिस्टल से गोली मारी गई है। धर्मपाल विवादित जमीनें खरीदकर बेचते थे। इसलिए हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की संभावना मानी ज रही है।

इन्होंने तीन दिन पहले ही एक विवादित जमीन का सौदा किया था। इस जमीन पर जिसका कब्जा है वह यह जमीन नहीं छोड़ रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed