{"_id":"cff964da-f0f4-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"nsui-workers-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने के आरोपी चारों छात्रनेता गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारने के आरोपी चारों छात्रनेता गायब
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो छात्रों को गोली मारकर घायल करने वाले एनएसयूआई के एक गुट के चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्त में नहीं ले सकी है। शुक्रवार दिनभर पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस कोर्ट से कुर्की आदेश लेने की तैयारी कर रही है। घायल प्रदीप की हालत दूसरे दिन भी चिंताजनक बनी है। दोनों घायल आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को डाक्टरों ने बताया कि प्रदीप को तीन गोली लगी हैं। उसकी हालत ज्यादा चिंताजनक बनी है। आरोपी रमन बिष्ट, मोहित रावत, विनीत प्रसाद भट्ट, भूपेंद्र मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हैं। पुलिस ने दिनभर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने कई छात्रों से भी पूछताछ की। छात्रों को गिरफ्तार करने में असफल रहने के बाद अब पुलिस कोर्ट से चारों के खिलाफ कुर्की आदेश लाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
चुनाव में संगठन से भावी उम्मीदवार
एनएसयूआई छात्रनेता स्वाति नेगी और भूपेंद्र छात्रसंघ चुनाव में संगठन से भावी उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिन से दोनों गुटों में आपसी रार चरम पर है। दोनों गुटों में पूर्व में भी कालेज में खूनी संघर्ष हो चुका है।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष की आशंका बढ़ी
गुरुवार को रमन बिष्ट, भूपेंद्र, मोहित रावत और विनीत प्रसाद ने स्वाति गुट के नवदीप और प्रदीप पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें नवदीप को तीन गोलियां लगी, प्रदीप को एक। गोलीकांड के बाद दोनों गुटों में खूनी संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही सभी पकड़ में होंगे।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें