फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nepali_girl_rape_deval

नेपाली युवती का अपहरण कर किया दुराचार

Sun, 17 Nov 2013 02:33 PM IST
अमर उजाला, देवाल
अमर उजाला, देवाल Updated Sun, 17 Nov 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
nepali_girl_rape_deval

नेपाली मूल की लड़की के साथ दुराचार के दोषी युवक का रेगुलर और राजस्व पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवक पूर्व में भी एक मामले में आरोपी होने के चलते फरार चल रहा है।

विज्ञापन


नौ नवंबर को किया था अपहरण
चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि थराली तहसील क्षेत्र के तरगांव का रहने वाला युवक सुनील कुमार ने बीते 9 नवंबर को हाटकल्याणी गांव में रह रहे एक नेपाली मजदूर की बेटी का अपहरण कर लिया था। युवक ने युवती को 16 नवंबर तक अपने कब्जे में रखा और उसके साथ दुराचार किया। मामले की जानकारी तब लगी, जब बीते शनिवार को रतगांव के ही कुछ लोग उक्त युवक की खोज में जंगल की ओर गए थे।
विज्ञापन


आरोपी हो गया था फरार
जहां उन्हें युवती बंधक मिली। उन्होंने उसे छुड़ाया, लेकिन इस दौरान आरोपी फरार हो गया। युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों को बताई। इधर घटना के प्रकाश में आने के बाद से रेगुलर और राजस्व पुलिस निरंतर क्षेत्र में दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक आरोपी युवक का कहीं कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी लग चुके हैं आरोप
विदित हो कि कुछ दिन पूर्व उक्त आरोपी ने एक नाबालिक को भी उस समय अपनी हवस का शिकार बनाया, जब वह किसी कार्यक्रम से लौट रही थी। चौकी प्रभारी भट्ट ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जबकि आरोपी युवक के विरुद्व मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed