{"_id":"5d9aacbf8a8622635abd113ae21748d1","slug":"mother-pushed-daughter-in-gangnahar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मां की दरिंदगी, बेटी को नहर में धकेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी मां की दरिंदगी, बेटी को नहर में धकेला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 18 Mar 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर की एक महिला ने अपनी आठ साल की बेटी को हरिद्वार स्थित गंगनहर में धक्का दे दिया और भाग निकली। गनीमत रही कि गंगनहर किनारे मौजूद लोगों ने बच्ची को सकुशल गंगनहर से निकाल लिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दाखिल बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। घटना करीब साढे़ तीन बजे के आस पास की बताई जा रही है।
होश में आई बच्ची ने बताई सच्चाई
प्रेमनगर आश्रम पुल से ठीक पहले राजीव नगर बस्ती के लोगों ने बच्ची को डूबता देख गंगनहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने बच्ची को बचा लिया। उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
होश में आने पर बच्ची ने अपना नाम प्रिंसी आठ वर्ष पुत्री करण सिंह निवासी काशीराम कालोनी बिजनौर बताया।
मां और नानी के साथ आई थी
बताया कि वो अपनी मां बॉबी एवं अपनी नानी के साथ आई थी। उसकी मां ने ही उसे गंगनहर में धक्का दे दिया। उसके पिता सरकारी बस चलाते है और एक छोटा भाई जोंगेद्र है।
विज्ञापन