{"_id":"6ef4b6fb6109cea8c79ee3c1ad1d9600","slug":"molestation-of-girl-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने दोस्ती से मना किया तो दिखाई दबंगई, हुई धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने दोस्ती से मना किया तो दिखाई दबंगई, हुई धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jul 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
दोस्ती से इनकार करने पर खफा युवक ने युवती को सरेआम रोककर उसके साथ बदतमीजी कर दी। युवती ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए और युवक को जमकर पीटा। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
दुकान पर काम करती है युवती
एक दुकान पर काम करने वाली युवती को युवक अपना नाम सोनू बताकर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। युवती उसकी अनदेखी कर रही थी। कई दिन पहले युवती ने दोस्ती करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
इसी बात से खफा युवक ने बृहस्पतिवार को युवती का चकराता रोड पर रास्ता रोक लिया। अभद्रता करते हुए दबंगई दिखाने की कोशिश की। इस पर युवती ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
लेबर का करता है काम
धारा चौकी प्रभारी नरेश राठौड ने बताया कि आरोपी फिरोज खान मुजफ्फरनगर के लद्दावाला का रहने वाला है। मशीनरी बाजार में रहकर लेबर का काम करता है।