{"_id":"5795df644f1c1b8f0221e00c","slug":"missing-ongc-retired-employee-car-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिली ONGC रिटा. कर्मी की जली हुई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में मिली ONGC रिटा. कर्मी की जली हुई कार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Jul 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
car caught fire
- फोटो : amar ujala
देहरादून की नेहरू कॉलोनी से गायब ओएनजी से रिटायर कर्मी की कार जंगल में जली हुई हालत में मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मोहन सिंह पयाल की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद डोइवाला के भानियावाला में थानो के जंगल में जली हुई मारुती कार मिली। कार से एक हैंड बैग भी बरामद किया गया, जिसमें से पांच सौ और एक हजार जले हुए नोट भी पाए गए।
विज्ञापन
बताया गया कि उक्त कार नेहरू कॉलोनी के सारथी विहार निवासी ओएनजीसी से रिटायर कर्मी मोहन सिंह पयाल की है। पयाल रविवार की शाम किसी को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। सोमवार को सुबह पयाल के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
सूचना पाकर एसपी सिटी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मोहन सिंह पयाल की खोजबीन में जुट गई है।