फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   missing girl found in mumbai.

नाबालिग को मुंबई ले जाकर बनाया हवस का शिकार

Sat, 20 Sep 2014 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Sep 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
missing girl found in mumbai.

राजधानी देहरादून के अजबपुर से अगवा की गई नाबालिग को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया। बिजनौर के आरोपी को पुलिस ने अपहरण और दुराचार के आरोप में जेल भेज दिया है। पीड़िता की बरामदगी के लिए पुलिस पर हिंदू संगठनों का भारी दबाव था।

विज्ञापन


कक्षा दस की छात्रा है किशोरी
नेहरू कालोनी क्षेत्र निवासी कक्षा दस की छात्रा कुछ समय पूर्व लापता हो गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि पड़ोस में हेयर ड्रेसर की दुकान करने वाला मुहम्मद तौसीफ निवासी कीरतपुर बिजनौर छात्रा को फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों का था दबाव
इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस पर काफी दबाव बनाया था। बजरंग दल ने इस मामले में थाने में प्रदर्शन भी किया था। इस बीच पुलिस टीम ने मुंबई की भगत सिंह कॉलोनी से आरोपी तौसीफ को पकड़कर छात्रा को बरामद कर लिया। छात्रा ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तौसीफ के खिलाफ अपहरण और रेप की धारा में मामला दर्ज कर लिया। एसओ नेहरू कालोनी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed