छोटा भाई बोला, मां दीदी को कोई जबरदस्ती लेकर गया है, कुछ देर बाद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह लगातार कह रही थी कि बेटे ने कहा था कि दीदी को कोई जबरदस्ती लेकर अपने साथ लेकर गया है। कुछ देर बाद उसकी खबर ही मिली। जानिए, पूरा मामला...
दरअसल, 27 जून की शाम को घर के आंगन में खेल रही छह साल की बुलबुल को कोई अपने साथ लेकर गया। फिर रात को मासूम की डेड बॉडी परिवारवालों को मिली।
मासूम बुलबुल की मां संतोष का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी जुबान पर एक ही बात रह रहकर आ रही है कि तीन साल के छोटे बेटे की बात मान लेती तो बुलबुल की जान बच सकती थी।
संतोष ने बताया कि घटना वाली शाम के समय जब बुलबुल घर से बाहर खेल रही थी, तब उसके साथ छोटा भाई तीन वर्षीय अनमोल भी था। घटना के बाद उसने घर पहुंच कर अपनी मां को बताया कि बुलबुल को कोई पकड़ कर ले जा रहा है।
यह है पूरा मामला...
हरिद्वार में छह साल की मासूम की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। बच्ची के चेहरे और सिर पर ईंट से कई वार किए गए हैं।
मामला 27 जून की रात का है। मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी रवि सैनी की छह साल की बच्ची बुलबुल का घर के पास निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में शव मिला। शव पर चोट के निशान से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे ने उसके सिर और मुंह पर ईंटो से वार कर किया।
बच्ची के पिता रवि सैनी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी हैं। लक्सर कोतवाली प्रभारी नवीन चंद सेमवाल का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।