{"_id":"5927bcaa4f1c1b812d535cc5","slug":"miscreants-made-fraud-with-bank-of-more-than-seven-lakh-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने एसबीआई को लगाया 7.20 लाख रुपये का चूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज ने एसबीआई को लगाया 7.20 लाख रुपये का चूना
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 May 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
एसबीआई के तीन एटीएम से जालसाज ने बैंक के सात लाख बीस हजार रुपये निकाल लिए। रकम मुंबई के एक खातेदार के जाली एटीएम से निकाली गई है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसबीआई की मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मिलकर बताया कि जालसाज ने बड़ी सफाई से तीन एटीएम से बैंक के सात लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
मामला मार्च महीने का बताया गया है। उन्होंने बताया कि रकम मुंबई के फैजल मोमिन के खाते से बनाए गए फर्जी एटीएम से निकाली गई है। इससे अधिक उन्हें इस मामले में और कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन