फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   misbehave with women in laksar uttarakhand

महिला ने वापस मांगा कर्जा तो बाप-बेटों ने की हदें पार, रोकने पर दी धमकी

Thu, 01 Mar 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Thu, 01 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
 misbehave with women in laksar uttarakhand
women

महिला के कर्ज वापस मांगने पर व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर सार हदें पार कर दी।

विज्ञापन



बाप-बेटों ने महिला से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पिता-बेटों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। सुल्तानपुर गांव निवासी नफीसा पत्नी इकबाल ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति को कुछ दिनों पहले 90 हजार रुपये उधार दिए थे।

शोरशराबा सुनकर आए पड़ोसी

 misbehave with women in laksar uttarakhand
पुलिस - फोटो : file photo

महिला का आरोप है पिछले कुछ दिनों से वह पैसे वापस करने की मांग कर रही थी, लेकिन वह उसके पैसे वापस नहीं लौटा रहा है। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह घर पर अकेली बैठी हुई थी तो इसी बीच उक्त व्यक्ति अपने पुत्रों के साथ उसके घर आकर गाली-गलौच करने लगा गया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शोरशराबा सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी हमलावर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने महिला को हमलावरों के कब्जे से छुड़ाया पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed