फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor thief arrested.

नाबालिग लुटेरों की करतूत सुन चौंक जाएंगे आप

Thu, 19 Feb 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Feb 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
minor thief arrested.

पुलिस की सक्रियता के बावजूद नाबालिग लुटेरों ने राजधानी देहरादून में चार दुकानों के ताले और शटर काट दिए।

विज्ञापन


परिजनों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई
हालांकि पुलिस ने भागते समय तीनों नाबालिगों को धर दबोचा। इनके पास से चोरी का पूरा माल बरामद हुआ। पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।

पायल सिनेमा के पास ‘वाह जी वाह’ रेस्तरां में मंगलवार रात चोर ताले तोड़कर अंदर घुस गए। दो मोबाइल और नकदी चुरा ली। इसके बाद बगल में स्थित शबनम ब्यूटी पार्लर का शटर काटकर नकदी पार कर दी।

चोरों ने पास के गैराज को भी खंगाल लिया। इससे पहले चोरों ने चकराता रोड स्थित गाजी ट्रेडर्स की फोन की दुकान में छत से सेंध लगा दी। तड़के गश्त के दौरान पुलिस ने इन तीनों नाबालिग चोरों को संदेह के आधार पर रोका।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर इनसे मोबाइल और 2500 रुपए नकदी मिली। पूछताछ में आरोपी सिलसिलेवार पूरा किस्सा कबूलते गए। हैरान पुलिस मौका मुआयना का जायजा लेने पहुंची तो पाया कि पूरा काम बेहद सफाई से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुकान मालिक बुला लिए गए। धारा चौकी प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीनों चोर नाबालिग हैं। रात ही उन्होंने कचहरी स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ाए गए 120 रुपए चुराए थे। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


पहले चुराई थी मां की गुल्लक
पकड़े गए तीन चोरों में से एक ने चोरी की पहली घटना अपने घर से की थी। उसने मां की गुल्लक चुराकर सैकड़ों रुपये चुराए थे। मां की शिकायत पर आरोपी से पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed