नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, फिर सुनाई अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा ने अस्पताल में पहुंचकर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने अपने घरवालों को एक युवक द्वारा अपने साथ स्कूल में हुई हैवानियत के बारे में बताया। बाराकोट विकासखंड निवासी एक छात्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिशु को जन्म को दिया है।
शहर के एक कॉलेज में अध्ययनरत यह छात्रा पिछले दो साल से लोहाघाट क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी बेटी से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ.वीके जोशी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.45 बजे एक युवक प्रसव वेदना से पीड़ित छात्रा को लेकर अस्पताल आया था।
छात्रा उस युवक को अपना भाई बता रही थी। मामले की संदिग्धता को देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसी दौरान करीब 10.58 बजे छात्रा ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दे दिया। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद और दरोगा मंजू यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की।
थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने बताया कि इस मामले में बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाराकोट का निर्मल सिंह उनकी बेटी का पिछले एक साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था।
इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। डर के मारे उनकी बेटी ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा बालिग है या नाबालिग, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पिता के मुताबिक छात्रा की उम्र 17 वर्ष 6 माह है, जबकि अस्पताल में छात्रा की उम्र 18 साल दर्ज की गई है।