फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   milkman chunnu murder shocking story in piran kaliyar

चुन्नू को मिली लड़कियों को छेड़ने से मना करने की खौफनाक सजा, कहानी पढ़कर सहम जाएंगे

Wed, 13 Sep 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरानकलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरानकलियर Updated Wed, 13 Sep 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
milkman chunnu murder shocking story in piran kaliyar

गांव की लड़क‌ियों को छेड़ने से मना करने की इतनी खौफनाक सजा म‌िलेगी ये कभी चुन्नू ने सोचा भी नहीं होगा। कहानी पढ़कर आप भी सहम जाएंगे। कई दिनों की भागदौड़ के बाद पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुई दूध कारोबारी की हत्या का खुलासा करते हुए तीनों हत्यारोपियों को सोहलपुर सिकरोढ़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


हत्यारोपी गांव में युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी करते थे। इस पर कारोबारी ने तीनों को हरकत से बाज नहीं आने पर पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी थी। इससे बौखलाए हत्यारोपियों ने योजना बनाकर पांच सितंबर को दूध कारोबारी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


डीआईजी पुष्पक ज्योति ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सोहलपुर सिकरोढ़ा निवासी दूध कारोबारी चुन्नू को करंट उस समय दिया गया जब वह तड़के चार बजे दूध लेने रांघड़वाला गांव जा रहा है। ट्रांसफार्मर से बिजली की तार जोड़कर सड़क के दूसरे किनारे पर पेड़ से बांध दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

milkman chunnu murder shocking story in piran kaliyar

जैसे ही चुन्नू बाइक लेकर मौके से गुजरा करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बेटे सलामत की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। डीआईजी ने बताया कि एक सप्ताह की भागदौड़ के बाद पुलिस को वारदात में शामिल अमजद, आसिर और शावेज को दबोचने में सफलता मिली। 

पत्रकार वार्ता में डीआईजी ने बताया कि मोहल्ले की लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर हत्यारोपी अमजद की चुन्नू से कई बार कहासुनी भी हो गई थी। इस पर चुन्नू ने अमजद को चेतावनी दी थी कि यदि वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। वारदात में शामिल शावेज के साथ चुन्नू की भी रंजिश हो गई थी।

गांव में किसी घटना को लेकर हुई पंचायत में चुन्नू ने खुलेआम कहा था कि गांव का माहौल खराब करने वाले इन तीनों आरोपियों को हवालात पहुंचाना बेहद जरूरी है। उसके बाद से रंजिश और गहरा गई थी। वारदात में शामिल मुख्य हत्यारोपी अमजद पेशे से इलैक्ट्रिशियन है। उसने ही चुन्नू की करंट से हत्या करने की योजना बनाई थी।  एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ रुड़की एसके सिंह ने हत्यारोपियों से पूछताछ की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed