फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   marriage fraud in haridwar

धर्मनगरी में दिल्ली की 'दुल्हन' करती है शादी

Sat, 04 Jan 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 04 Jan 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
marriage fraud in haridwar

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली गैंग का ठिकाना दिल्ली है। बुधवार को पकड़ी गई युवती से पूछताछ में ये बात निकलकर आई है। दिल्ली की दो युवतियों के नाम भी पुलिस को बताए गए हैं।

विज्ञापन


तलाश में पुलिस जुटी
पूरे प्रकरण में मुख्य भूमिका में रहे दंपति के परिचित विश्वास नाम के शख्स की तलाश में पुलिस जुट गई है। युवती फिलहाल जेल में हैं। लेकिन गैंग के तार कहां-कहां तक फैले हैं, ये उसे भी नहीं पता।
विज्ञापन


पुलिस को दी जानकारी में युवती ने बताया कि फर्जी दुल्हन का किरदार निभाने की एवज में उसे पांच हजार रुपए देने की बात तय हुई थी। वह चंद माह पहले फगवाड़ा (पंजाब) से दिल्ली चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली दो युवतियां उसे अपने साथ ले गई। वह तब से उनके साथ ही थी। बकौल पुलिस वे युवतियां ही शादी के नाम पर ठगी का धंधा करती हैं। युवती ने पहले भी तीन बार फर्जी दुल्हन बनने की बात स्वीकारी है।

प्रकरण की विवेचनाधिकारी वेदपाल सिंह के मुताबिक जानपुर निवासी (सहारनपुर) विश्वास के गिरफ्त में आने पर युवतियों की पहचान हो पाएगी। लेकिन अब तक की जांच में इतना साफ हो गया कि दिल्ली से गैंग ऑपरेट की जाती है। विश्वास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सहारनपुर जाएगी।

यह था मामला
शंकर आश्रम तिराहे पर एक युवती के शोर मचाने पर एकत्रित व्यापारियों ने कारसवार महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी थी। युवती ने तीनों पर खाना खिलाने के बहाने अपहरण करने का आरोप लगाया था। चंद घंटे बाद पूरे मामले की तस्वीर ही बदल गई।


अपहरण के आरोपी बताए गए इस्लामनगर रामपुर मनिहारन (सहारनपुर) निवासी विनोद, उसकी पत्नी मिथलेश व भाई सिताब सिंह ने अपने परिचित विश्ववास को शादी कराने की एवज में 18 हजार रुपए देने की बात पुलिस को बताई। तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया। पीड़ित विनोद की शिकायत पर युवती व विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed