{"_id":"92c14b926133dbaa2ba87017ffcae1ba","slug":"marriage-by-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमियों ने की शादी तो बोले, गांव में मत घुसना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमियों ने की शादी तो बोले, गांव में मत घुसना
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 21 Nov 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी युगल ने जब रिश्तों में बंधकर वादा पूरा किया तो परिजनों पर भूचाल आ गया। अपनी मर्जी से शादी करने वाले प्रेमी युगल को परिजनों ने गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दोनों के शादी करने से गांव में तनाव है। वहीं पुलिस ने दोनों के परिजनों को गांव में शांति बनाए रखने तथा उन्हें सुरक्षा देने की बात कही है।
फोन पर बताई शादी की बात
उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के एक गांव से चार-पांच दिन पहले एक प्रेमी युगल फरार हो गया था। युवती पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। युवती की लोकेशन दो दिन पूर्व हरियाणा में मिली थी।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने फोन कर परिजनों को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। इस पर परिजनों ने गांव में नहीं घुसने की हिदायत दी।
कोतवाली में दी धमकी
शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे युवती पक्ष के लोगों ने एसएसआई आरके सकलानी को बताया कि अब दोनों को गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। वहीं एसएसआई ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने तथा शादी करने वाले युगल को किसी तरह की दिक्कत नहीं देने की बात कही है।
विज्ञापन
एसएसआई ने बताया कि युगल बालिग हैं। उन्हें गांव में आने से कोई नहीं रोक सकता है। यदि किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।