{"_id":"5adeb9a14f1c1b61098b6104","slug":"man-killed-wife-and-run-behind-witness-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डंडे व धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, बेटी ने देखा तो उसके लिए भी हैवान बना बाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने डंडे व धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, बेटी ने देखा तो उसके लिए भी हैवान बना बाप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:56 AM IST
murder
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि ब्लाक की तल्लानागपुर पट्टी की ग्राम पंचायत सणगू में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे और तेज धारदार हथियार के प्रहार से हत्या कर दी।
आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। स्कूल से घर पहुंची मृतका की बेटी ने प्रधान को घटना की सूचना दी। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
घटना सोमवार दोपहर की है। सणगू गांव निवासी इंद्रसेन की कक्षा दस में पढ़ने वाली बेटी रूपा घर लौटी तो देखा कि उसका पिता इंद्रसेन उसकी मां कमला देवी (35) की पिटाई कर रहा था। उसके हाथ में डंडा और धारदार हथियार भी था।
सोमवार सुबह से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर चल रही थी बहस
fighting couple
वह बेटी रूपा की ओर भी हथियार लेकर दौड़ा, लेकिन वह तेजी से भागकर रोती-बिलखती ग्राम प्रधान के घर पहुंची और उन्हें घटना से अवगत कराया। ग्राम प्रधान अपने पति सहित अन्य ग्रामीणों के साथ रूपा को लेकर उसके घर पर पहुंचे तो अंदर कमरे में रूपा की मां कमला देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी।
ग्राम प्रधान की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक दुर्गा सिंह रावत ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतका के बच्चों से बातचीत की। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि यह सीधे हत्या का मामला है। महिला के सिर पर डंडे से चोट और गले पर धारदार हथियार के निशान हैं।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। महिला की आरोपी के साथ दूसरी शादी थी। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने बताया कि मृतका के चारों बच्चे अपने सगे-संबंधियों के घर शरण लिए हुए हैं।