तीसरी पत्नी ने नहीं मानी बात तो पति ने कर ली चौथी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैवानियत की हद पार करते हुए पति ने जब पत्नी से ऐसा काम करने को कहा जिसे पत्नी ने इंकार कर दिया। तो पति ने चौथी शादी कर दी। जानिए, क्या है पूरा मामला...
मामला उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित कालूपुर पोखरिया गांव से जुड़ा है। यहां एक शख्स ने एक या दो नहीं, बल्कि चार शादी कर दी। धोखे का शिकार हुई तीसरे नंबर की पत्नी भागीरथी देवी चकरपुर पचौरिया नई बस्ती गांव की है।
भागीरथी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 14 नवंबर 2013 को हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने उसे बताया कि उसकी पहली पत्नी मर चुकी है, जिससे 18 साल का लड़का है, जबकि दूसरी पत्नी से तीन बच्चे है। जब उसको पता चला तो वह सब जानकर भी उसके साथ रहने लगी।
फिर बढ़ने लगे पति के अत्याचार, एक दिन तो हद हो गई
इसी दौरान जब वह गर्भवती हुई तो उसने यह कहकर तीन बार गर्भपात करा दिया कि उसके बड़े बच्चे है, उसे शर्म आती है। चौथी बार गर्भपात कराने से मना करने पर आरोपी पति ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई।
बताते है कि इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पति ने चौथी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना था कि आरोपी काफी शातिर है क्योकि वह गर्भ मे पल रहे बच्चे एवं उसे जान से मार सकता है।
इसलिए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर केसी भट्ट ने कहा कि पीड़ित की तहरीर जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।