फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man did fourth married after third wife say no to Abortion

तीसरी पत्नी ने नहीं मानी बात तो पति ने कर ली चौथी शादी

Wed, 23 Aug 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Aug 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
man did fourth married after third wife say no to Abortion
demo pic

हैवानियत की हद पार करते हुए पति ने जब पत्नी से ऐसा काम करने को कहा जिसे पत्नी ने इंकार कर दिया। तो प‌ति ने चौथी शादी कर दी। जानिए, क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


मामला उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित कालूपुर पोखरिया गांव से जुड़ा है। यहां एक शख्स ने एक या दो नहीं, बल्कि चार शादी कर दी। धोखे का शिकार हुई तीसरे नंबर की पत्नी भागीरथी देवी चकरपुर पचौरिया नई बस्ती गांव की है।
विज्ञापन


भागीरथी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 14 नवंबर 2013 को हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने उसे बताया कि उसकी पहली पत्नी मर चुकी है, जिससे 18 साल का लड़का है, जबकि दूसरी पत्‍नी से तीन बच्चे है। जब उसको पता चला तो वह सब जानकर भी उसके साथ रहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगे पति के अत्याचार, एक दिन तो हद हो गई

man did fourth married after third wife say no to Abortion
abortion

इसी दौरान जब वह गर्भवती हुई तो उसने यह कहकर तीन बार गर्भपात करा दिया कि उसके बड़े बच्चे है, उसे शर्म आती है। चौथी बार गर्भपात कराने से मना करने पर आरोपी पति ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। 

बताते है कि इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पति ने चौथी शादी कर ली है। पीड़ि‍ता का कहना था कि आरोपी काफी शातिर है क्योकि वह गर्भ मे पल रहे बच्चे एवं उसे जान से मार सकता है।

इसलिए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर केसी भट्ट ने कहा कि पीड़ि‍त की तहरीर जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed