{"_id":"6b8e262b1857e36109226971aa3ab330","slug":"man-cummits-suicide-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और मासूम बेटी से ज्यादा उसे था मौत से 'प्यार'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और मासूम बेटी से ज्यादा उसे था मौत से 'प्यार'
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान विद्युत कर्मी ने पंखे से लटककर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने विभाग के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। गंगानगर निवासी अभिषेक वर्मा (29) पुत्र सुरेंद्र पाल वर्मा ऊर्जा निगम के नगर पालिका के सब स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। अभिषेक पांच बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
माता-पिता के निधन के बाद उसे मृतक आश्रित कोटे के तहत ऊर्जा निगम में नौकरी मिली थी। अभिषेक पत्नी अनुराधा और बेटी अक्कू (2 वर्ष) के साथ गंगानगर में रहता था। शुक्रवार को अनुराधा बेटी के साथ ज्वालापुर, हरिद्वार अपने मायके गई थी, जबकि अभिषेक घर पर अकेला था।
विज्ञापन
पढ़ें, अगवा शुभम के साथ 21 को ही हो गई थी अनहोनी
रविवार शाम करीब चार बजे अभिषेक का दोस्त उससे मिलने पहुंचा। उसने कई आवाजें दीं, कोई हलचल नहीं होने पर वह घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुसा तो अभिषेक को पंखे से लटका हुआ पाया।
दोस्त ने आनन-फानन में अभिषेक को रस्सी से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पत्नी और बेटी से बेइंतहा प्यार करने की बात लिखी है।
परिजनों में कोहरामइसके अलावा अभिषेक ने विभाग के एक अधिकारी पर मानसिक रूप से परेशान करने की बात लिखी है। अभिषेक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि अभिषेक को करीब पांच महीने से वेतन नहीं मिला था।
पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार
बताया गया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार बात करने के बाद भी उसे वेतन नहीं दिया गया। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
उक्त कर्मचारी काफी समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था, लिहाजा उसका वेतन रोका गया था। सुसाइड नोट में विभाग के एक अधिकारी का नाम सामने आया है, इस पर विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- एसके गुप्ता, एसडीओ ऊर्जा निगम
सुसाइड नोट में विभाग के एक अधिकारी का नाम सामने आया है, अभी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- हरबंस सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)