फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man attack on youth in dehradun.

सरेआम किया वार, अस्पताल लाया फिर हुआ फरार

Sun, 07 Feb 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Feb 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
man attack on youth in dehradun.

देहरादून में दिन दहाड़े शहर के बीचों बीच घंटाघर स्थित सुलभ शौचालय के ठीक सामने एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से वार कर दिया। जिससे मजदूर के चेहरे का एक हिस्सा फट गया और वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।

विज्ञापन


आरोपी ने बेहोशी की हालत में घायल युवक को ऑटो से दून अस्पताल पहुंचाया और फिर फरार हो गया। वहीं पुलिस मूक दर्शक बनी रही। रविवार को दोपहर दो बजे राजू चौहान (30) पुत्र कैलाश चौहान निवासी रुद्रपुर उधमसिंह नगर, हाल पता रैन बसेरा चक्खूवाला घंटाघर स्थित सुलभ शौचालय के सामने खड़ा था।
विज्ञापन


आरोप है कि ठीक इसी दौरान पेंजिंग नाम का एक युवक आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमला के बाद आरोपी ने उसे ऑटो से दून अस्पताल पहुंचाया फिर लापता हो गया। अस्पताल के इमरजेंसी में ले जाते समय किसी ने इसकी सूचना अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस इमरजेंसी वार्ड पहुंची कि इतने में आरोपी फरार हो गया और पुलिस मूक दर्शक बन देखती रह गयी। दून अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार पीड़ित को बारह टांके लगे हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।


इतना कुछ होने के बावजूद भी चंद कदम दूर धारा चौकी पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका। दून अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज लखेड़ा ने बताया कि दून अस्पताल में चाकू से वार करने का एक मामला आया है। पीड़ित ने आरोपी का नाम बताया और उसने कहा कि वह शराब के नशे में उसपर हमला किया। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed