फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mali killed vdo of Bholai area

शराब के नशे में हैवान बना माली, लोहे के पाइप से पीटकर VDO को उतारा मौत के घाट

Fri, 21 Apr 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Fri, 21 Apr 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Mali killed vdo of Bholai area

भनोली तहसील के दूरस्थ गांव पाली गुणादित्य में उद्यान सचल दल केंद्र कार्यालय में बुधवार रात शराब पीकर हुए झगड़े में चतुर्थ श्रेणी कर्मी (माली) ने लोहे के पाइपों से सिर फोड़कर 55 वर्षीय ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एसडीएम अवधेश कुमार सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने आरोपी माली को धारा 302 और एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बागेश्वर जिले के ग्राम पंचायत लोहारखेत का मूल निवासी है। वीडीओ पिछले एक दशक से गुणादित्य में तैनात था।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार पाली गुणादित्य में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पनी राम (55) पुत्र जैत राम, माली दीपक बिष्ट (35) निवासी मेल्टाजोल और एक अन्य व्यक्ति बुधवार सायं करीब तीन बजे से उद्यान सचल केंद्र में शराब पीने लगे। करीब पांच बजे तीसरा व्यक्ति अपने घर को चला गया। उद्यान सचल केंद्र में वीडीओ पनीराम और माली दीपक बिष्ट ही रह गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने केंद्र के प्रथम तल के बरामदे में पनीराम का शव पड़ा देखा। उसके सिर और मुंह से खून बह रहा था। गुणादित्य के प्रधान खीमानंद ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। उपजिलाधिकारी अवशेष कुमार सिंह नायब तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, नवीन सनवाल, दीप तिवारी आदि के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। दोपहर बाद अल्मोड़ा से पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए और जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mali killed vdo of Bholai area

जब माली दीपक बिष्ट से राजस्व पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया और बताया कि बुधवार रात उसके और पनी राम के बीच झगड़ा हो गया और दोनों में खूब गालीगलौच हुई। माली दीपक शराब के नशे में वीडीओ पनी राम को घसीटते हुए बरामदे तक लाया और लोहे के पाइपों से उस पर वार कर दिए। पनी राम के सिर और मुंह में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

नायब तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने बताया कि दीपक बिष्ट को धारा 302 और एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्र के कक्ष से हत्या में प्रयुक्त दो से ढाई फुट के दो पाइप, शराब पीने में प्रयुक्त किए गए गिलास भी बरामद हुए हैं। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी राजस्व पुलिस और लोगों को करता रहा गुमराह
अल्मोड़ा। आरोपी माली दीपक बिष्ट शुरू में राजस्व पुलिस और लोगों को गुमराह करता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक बिष्ट ने ही बृहस्पतिवार सुबह उद्यान सचल दल के केंद्र में वीडीओ पनी राम का शव होने की सूचना लोगों को दी। राजस्व पुलिस से पूछताछ में भी दीपक बिष्ट घंटों तक कुछ नहीं बोला। जब शाम के समय राजस्व पुलिस ने दीपक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed