{"_id":"578310114f1c1b56617f9fd6","slug":"loot-in-taxi-owner-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने टैक्सी मालिक के घर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने टैक्सी मालिक के घर की लूटपाट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
देर रात अज्ञात बदमाशों ने टैक्सी मालिक के घर में लूटपाट की और फरार हो गए। मकान मालिक ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की। उधर लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। मगर बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस का दावा है कि बदमाश घर से कोई सामान नहीं ले गए हैं।
विज्ञापन
पटेलनगर पुलिस के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे अनिल कश्यप निवासी रतनपुर नयागांव के यहां करीब तीन-चार अज्ञात लोग बेल बजाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बदमाश घर में घुस गए और कश्यप को डरा धमकाकर आलमारी व बक्शा की तलाशी शुरू कर दी। इसका विरोध व शोर शराबा करने पर बदमाशों ने डंडे से कश्यप पर हमला बोलते हुए उन्हें घायल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
फरार होते समय बदमाश घर से कुछ सामान भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस दौरान यह घटना घटी घर में कश्यप की पत्नी, साला, मां और बच्चे सो रहे थे हालांकि आवाज सुनकर सभी अपने कमरे से बाहर आए तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस के अनुसार लेन देन का कोई विवाद हो सकता है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal