फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in nainital high court judge home roorkee

रुड़की: नैनीताल हाईकोर्ट के जज की मां से लूट, नौकरानी से मारपीट

Mon, 20 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 20 Aug 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
loot in nainital high court judge home roorkee
लूट के बाद जज की मां को अस्पताल में भर्ती किया गया - फोटो : amar ujala

नैनीताल हाईकोर्ट में जज आलोक सिंह के रुड़की स्थित साकेत कॉलोनी में एक बदमाश ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाश जज की मां को धक्का देकर व नौकरानी से मारपीट कर घर में रखा एक पर्स, एक मोबाइल, एक कान का सोने का टॉप्स व अलमारी की चाबी लेकर फरार हो गया। जज के घर लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जज की मां को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शक के आधार पर जज के घर में पूर्व में रही एक नौकरानी व उसके कथित दोस्त को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी में नैनीताल हाईकोर्ट में जज आलोक सिंह का आवास है। उनके भाई सिद्धार्थ सिंह भी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। साकेत कॉलोनी में उनकी मां सरस्वती देवी नीचे के तल पर रहती हैं, जबकि दूसरे तल पर किराएदार रहते हैं। रविवार सुबह रोजाना की तरह नौकरानी मोना घर का काम निपटाने आई थी। करीब 11 बजे एक युवक घर का मेन गेट खुला देखकर अंदर घुस आया। युवक ने मेज पर रखा पर्स, मोबाइल, कान का एक सोने का टॉप्स व अलमारी की चाबी उठा ली। युवक को देख बुजुर्ग सरस्वती देवी ने विरोध किया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर नौकरानी मीना मौके पर पहुंची तो युवक ने जज की मां को धक्का दे दिया और नौकरानी से मारपीट कर दी। इसके बाद युवक सारा सामान लेकर फरार हो गया। नौकरानी ने घर के बाहर आकर शोर मचाया तो आसपास के पड़ोसियों ने घर से बाहर निकलकर जानकारी ली। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। जज के घर दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में गंगनहर कोतवाली पुलिस व सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी।

पुलिस ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस बीच जज की मां की तबीयत बिगड़ता देख पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया। साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीसीटी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पूर्व में जज के घर काम करने वाली नौकरानी व एक युवक दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। सीओ एसके सिंह ने बताया कि लूट के मामले में पूर्व नौकरानी व उसके कथित दोस्त को हिरासत में लिया है। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभी फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

पुलिस वीवीआई ड्यूटी में, इधर लूट की वारदात 

loot in nainital high court judge home roorkee
घटना के बाद पहुंचे जानने वाले

रविवार का हरिद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जन के चलते रुड़की के अधिकतर पुलिस फोर्स की वीवीआईपी ड्यूटी लगी थी। इधर, हरिद्वार में पुलिस वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थी तो उधर बदमाश ने रुड़की स्थित साकेत कॉलोनी में जज के घर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। जज के घर दिनदहाड़े लूट की वारदात की सूचना पर वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अफसरों से लेकर अधीनस्थों के हाथ पांव फूल गए। वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त पुलिस अफसर मोबाइल पर पल-पल की जानकारी लेते रहे और खुलासे के निर्देश देते रहे।  

साकेत कॉलोनी स्थित जज के घर दिनदहाड़े लूट ने हरिद्वार वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अफसरों से लेकर अधीनस्थों में हड़कंप मच गया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके व एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने सीआईयू व पुलिस को मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के निर्देश दिए। साथ ही वारदात के खुलासे के लिए ऐड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगाने के भी निर्देश। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस बल व सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जज की मां व नौकरानी से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस व सीआईयू की टीम ने नौकरानी से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की।

साथ ही दूसरे तल पर रहे किराएदारों से भी पूछताछ की। इस बीच एसएसपी, एसपी देहात व सीओ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उधर, जज के घर दिनदहाड़े लूट की वारदात होने की सूचना शहर में भी जंगल में आग की तरह फैल गई। रिश्तेदार, परिचितों का जज के घर पहुंचकर हाल जानने के लिए भीड़ जुट गई। इस बीच विधायक प्रदीप बत्रा ने जज के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उधर, पुलिस अधिकारियों ने सीओ रुड़की एसके सिंह को वीवीआई ड्यूटी छोड़कर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के निर्देश दिए। सीओ ने रुड़की पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शक के आधार पर पकड़े गई पूर्व में रही नौकरानी व उसके कथित दोस्त से पूछताछ की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed