{"_id":"27d278993c49b2a0f81b1fd5e3c965f8","slug":"loot-in-haldwani-hospital-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बेहोश कर लूट लिए लाखों के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को बेहोश कर लूट लिए लाखों के जेवर
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 09 Sep 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर, काशीपुर के बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर जिला अस्पताल में महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर लूटने की घटना अभी ठंडी नहीं पड़ी थी कि अब लुटेरों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
महिलाओं के परिजनों से पूछताछ
सोमवार को यहां अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक लुटेरा तीन महिलाओं को अचेत कर लाखों के जेवरात और नगदी लूट ले गया। महिलाओं को अचेत देख उनके तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई। सीओ जीसी टम्टा ने अस्पताल पहुंचकर महिलाओं के परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
अस्पताल के सीसीटीवी देखने के बाद फुटेज में लुटेरे का स्पष्ट चेहरा नहीं आया, हालांकि वह जेवरात और पैसे लेकर बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। रामपुर जिले के बादली टांडा निवासी नबी अहमद की पत्नी नूरजहां (62) अपने पड़ोसी रियासत अली की पत्नी तोहफा का इलाज कराने के लिए सोमवार की दोपहर सुशीला तिवारी अस्पताल आई थी।
विज्ञापन
इमरजेंसी के बाहर दोनों महिलाएं बैठी थीं। इस बीच एक अपरिचित व्यक्ति उनके पास आया। बताया कि वह असलम का मामू है और इसी अस्पताल का कर्मचारी है। तोहफा प्यास लगने पर पानी लेने के लिए चली गई। मौका पाकर लुटेरे ने नूरजहां से कहा कि आंख का डाक्टर उसका करीबी है।
मुफ्त में इलाज के साथ चश्मा मिल जाएगा। उसकी बातों में आकर महिला लुटेरे के साथ अंदर चली गई। उसने महिला को एमआरआई वार्ड के बाहर अचेत कर कान के कुंडल, चेन के साथ ही पर्स से रुपए साफ कर लिए। इसके बाद लुटेरे ने एक और महिला को निशाना बनाया।
मुफ्त इलाज के नाम पर लूट
रामपुर जिले के मसवासी निवासी हाजी साबिर हुसैन की पत्नी शाहजहां (60) उसे मानसिक रोग वार्ड के बाहर मिल गई। वह अपनी बेटी नूरजहां का इलाज कराने के लिए आई थी। बेटी वार्ड के अंदर डॉक्टर के पास गई थी। इस बीच लुटेरे ने शाहजहां से कहा कि उसका चश्मा पुराना हो गया है।
अभी वह मुफ्त इलाज कराकर उसका चश्मा चेंज करा देगा। इस महिला को वह आई वार्ड के बाहर अचेत कर उसके सोने के कुंडल, अंगूठी, चेन और पर्स में रखे 3800 रुपए निकाल ले गया। दो महिलाओं को लूटने के बाद उसने मुरादाबाद जिले के उस्मानपुर ठाकुरद्वारा से आई महिला सरोजबाला (65) को अपना निशाना बनाया।
पुलिस की जांच से पता चला लुटेरे ने मधुमेह की मरीज सरोजबाला की पहले पर्ची कटवाई। उसके बाद एमआरआई वार्ड के सामने अचेत कर उसके जेवरात लूट लिए। अस्पताल में तीन महिलाओं को अचेत देखकर स्टाफ में खलबली मच गई।
घटना की जानकारी मिलने पर प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित के साथ सीओ जीसी टम्टा ने सीसीटीवी फु टेज का निरीक्षण किया। लुटेरे ने तीनों वारदातें 11 : 30 बजे से ढाई बजे के बीच अंजाम दिया। तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। माना जा रहा है कि लुटेरे ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसने उन्हें बेहोश किया होगा।
सर्तकता बढ़ाई जाएगी
मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद इंट्री प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अस्पताल में प्रतिदिन 4000 मरीज और उनके तीमारदार आते हैं। कर्मचारी कहां कहां सुरक्षा करेंगे।
- डॉ. आर सी पुरोहित, प्राचार्य सुशीला तिवारी अस्पताल