फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in atm at khatima uttarakhand

सात मिनट में ATM काटकर उड़ाए 24.46 लाख

Thu, 21 Aug 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 21 Aug 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
loot in atm at khatima uttarakhand

उत्तराखंड के खटीमा में कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बुधवार तड़के नेशनल हाईवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 24 लाख 46 हजार रुपए उड़ा लिये।

विज्ञापन


इसकी सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम और बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी में दो बदमाश कैद हो गए हैं, जो कार से आए थे।
विज्ञापन


पुलिस को भनक भी नहीं लगी और वे सिर्फ सात मिनट में ही एटीएम को साफ कर कार से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

loot in atm at khatima uttarakhand

डीआईजी और एसएसपी ने भी मौका मुआयना किया। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यूएस नगर जिले में पिछले छह माह में एटीएम को निशाना बनाए जाने की यह तीसरी घटना है।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह चार बजे एक महिला मॉर्निंग वॉक पर जा रही थी। उसे नेशनल हाईवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर के एटीएम में चिंगारियां उठती दिखी।

एटीएम में गड़बड़ी होने की आशंका पर उसने पुलिस को सूचना दी। इसी के बाद ट्रैक्टर चालक ने भी एटीएम से धुआं उठने की जानकारी कोतवाली में दी।

अंदर लगे सीसीटीवी में कोई फुटेज नहीं मिली

loot in atm at khatima uttarakhand

सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो एटीएम का निचला हिस्सा गैस कटर से कटा था। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

एटीएम कटने की सूचना पर बैंक मैनेजर बीडी शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि एटीएम में 24 लाख 46 हजार रुपए थे। बैंक मैनेजर के साथ पुलिस ने एटीएम और बैंक के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की।

एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी में कोई फुटेज नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने घटना से पहले उस पर स्प्रे कर दिया था।

विज्ञापन

एटीएम पर तैनात नहीं था सिक्योरिटी गार्ड

loot in atm at khatima uttarakhand

बैंक के बाहर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से पता चला है कि बदमाश सफेद कार से आए थे। उन्होंने कार को पार्क कर डिग्गी से लंबी डोरी वाला कटर निकाला और इसे एटीएम में ले गए।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गैस कटर होगा और जिसे डिग्गी में रखे सिलेंडर से जोड़ा गया होगा। सात मिनट बाद बदमाश जाते दिख रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था।

फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की और एटीएम से फिंगर प्रिंट्स लिए। वहीं एसओजी ने बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की।

डीआईजी ने माना, पुलिस से हुई चूक

loot in atm at khatima uttarakhand

एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल भी दोपहर में मौका मुआयना करने पहुंचीं और अधीनस्थों को घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

उन्होंने सीओ रामेश्वर डिमरी, कोतवाल देवेंद्र दिगारी, रुद्रपुर कोतवाल अजय ध्यानी, एसएसआई एचबी सेन को घटना के खुलासा के लिए लगा दिया है।

डीआईजी अनंतराम चौहान ने एटीएम को काटकर हुई 24.46 लाख की चोरी को पुलिस की चूक माना।

उन्होंने उन बिंदुओं पर भी जांच करने को कहा कि आखिर पुलिस से चूक कहां हुई। उन्होंने मामले के खुलासे के लिए कई टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजने के साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed