{"_id":"4afae8bed833fc4cb61d81cbee93a6f1","slug":"loot-and-murder-in-sitarganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की हत्या कर जेवर-नकदी से भरा ले भागे लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ की हत्या कर जेवर-नकदी से भरा ले भागे लुटेरे
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 25 Jan 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी की अज्ञात बदमाशों ने लूट के बाद सरेशाम हत्या कर दी। हत्यारे सर्राफ से सोने-चांदी के जेवर और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सितारगंज बाजार बंद रखने का ऐलान
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है, जबकि डॉक्टर उसकी हत्या गर्दन के पिछले हिस्से में चाकू या किसी नोकदार हथियार (गुप्ती) से किए जाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि मृतक की गर्दन में पिछले हिस्से में बीचोंबीच 3 सेमी लंबा और डेढ़ सेमी चौड़ा घाव है। सर्राफ की हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने हत्याकांड के खुलासे तक रविवार से सितारगंज बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
वार्ड संख्या सात निवासी अलाउद्दीन मलिक (45) पुत्र दाउद रहमान शनिवार शाम करीब 7 बजे किच्छा मार्ग पर चौधरी मार्केट के पास स्थित अपनी कलकत्ता ज्वैलर्स की दुकान बंद कर सोने-चांदी की ज्वैलरी से भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे।
जैसे ही वह अपने घर की गली में पहुंचे, घात लगाए बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और फायर करते हुए ज्वैलरी और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और अलाउद्दीन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां, डाक्टर जेसी शंखधर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्याकांड की खबर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक केपी टम्टा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसडीएम पूरन सिंह राणा ने अस्पताल पहुंचकर हत्याकांड की जानकारी ली। एसएसआई टम्टा ने कहा कि प्रथम दृष्टया लूट कर हत्या किए जाने का मामला लग रहा है।
इधर सर्राफा एशोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री राजीव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तनेजा नीटू ने हत्याकांड का खुलासा होने तक रविवार से बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।