{"_id":"58333ce24f1c1bb304b3a946","slug":"life-imprisonment-in-murder-case-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी घुमाने लाकर कर दी युवती की हत्या, मिली उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी घुमाने लाकर कर दी युवती की हत्या, मिली उम्रकैद
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
सजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की हत्या के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर दोषी को एक महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। मामला वर्ष 2013 का मसूरी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, दीपक शर्मा निवासी चोपड़ा कॉलोनी जिला सोनीपत युवती को अपने साथ मसूरी ले गया। आरोप है कि जहां जहर देकर युवती की हत्या कर दी। परिजनों ने युवती के घर से सात हजार रुपये, गले की चेन, लॉकेट, सोने की अंगूठी आदि सामान भी गायब होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
चार मई 2013 को युवती घर से कंप्यूटर सेंटर के लिए निकली, लेकिन लौटी नहीं। उसके घर से गायब होने के बाद परिजनों को आरोपी का फोन आया कि युवती ने कुछ खा लिया है, वह अब कभी बात नहीं कर पाएगी। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश शमशेर अली की अदालत में हुई सुनवाई में अभियोजन की ओर से आरोप को साबित करने के लिए 12 गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी व्यक्ति युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। 15 मई 2013 को उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। बचाव पक्ष की ओर से मामले को झूठा बताया गया। अदालत ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी पाते हुए उसे सजा सुनाई।