{"_id":"59bcf3364f1c1b9c688b4e9e","slug":"kidnapper-left-missing-kid-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर से गायब हुआ बच्चा संदिग्ध हालत में सड़क पर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर से गायब हुआ बच्चा संदिग्ध हालत में सड़क पर मिला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
jaskirat
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज में घर के बाहर से लापता बालक को आशारफ गांव के पास देर रात सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। परिजन पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और बालक को घर ले आये।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम पांच बजे घर के बाहर से जसकीरत सिंह (10) संदिग्ध रूप से गायब हो गया था। शनिवार रात को सड़क किनारे मिला। एसएसपी ने परिजनों और बच्चे से पूछताछ की। बालक की निशानदेही पर घर से बिजटी रोड करीब 6 किमी तक घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
बालक ने पुलिस को बताया कि घर से 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार 2 युवकों ने उसे बाइक पर बिठाया और फिर मुख्य सड़क पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार में डालकर कर ले गए। एसएसपी बोले, अपहरण और फिर फिरौती की मांग के एंगल को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। पुलिस प्रॉपर्टी, रंजिश और अन्य बिन्दुओं को भी खंगाल रही ही।
विज्ञापन
नगर के सुप्रिया कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर हरपाल सिंह का दस वर्षीय बेटा जसकीरत सिंह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कुत्ते को रोटी खिलाने के लिए घर के बाहर आया। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। जसकीरत को घर से बाहर आए काफी देर होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके आसपास नजर नहीं आने पर परिजनों के होश उड़ गए और जसकीरत की खोजबीन पूरी कालोनी में शुरू हो गई।
घंटों तक खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास की चौकी और थानों को भी वायरलेस करके बालक के लापता होने की जानकारी दी। साथ ही उसकी फोटो भी भेज दी। सिडकुल क्षेत्र में भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
बता दें कि जसकीरत का परिवार मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है और तीन साल पहले यहां सुप्रिया कॉलोनी में बसा था। जसकीरत रुद्रपुर के डीपीएस में कक्षा चार का छात्र है। दो साल पूर्व इंग्लैंड से यहां आया था। वह इंग्लैंड के हॉस्टल में रहकर वहीं के एक स्कूल में पढ़ता था। उसके लापता होने से परिजन सहमे हुए हैं।