फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kasturba gandhi hostel warden suspended.

ऐसी वॉर्डन जो हॉस्टल की लड़कियों से करवाती है छेड़डाड़

Fri, 31 Jul 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 31 Jul 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
kasturba gandhi hostel warden suspended.

उत्तराखंड के टनकपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यायल की वॉर्डन का बेहद शर्मनाक चेहरा सामने आया है।

विज्ञापन


कुमाऊं आयुक्त के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक यशवंत सिंह चौधरी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन सुनीता सुकोटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निलंबित आदेश में वार्डन पर छात्रावास से बाहर शिक्षक कमल गहतोड़ी के लिए छात्राओं से खाना भिजवाने, आवासीय विद्यालय के नियमों का उल्लंघन पर अपने भतीजे को छात्रावास में रखने, उसके द्वारा छात्राओं से छेड़खानी करने, कार्यकाल पूरा होने के बाद भी छात्रावास की सेवा न छोड़ने, शिकायत करने वाली छात्राओं को छात्रावास से अलग रखने और छात्राओं के भविष्य एवं छात्रावास की गरिमा के विपरीत कार्य करने का आरोप तय किया गया है।
विज्ञापन


निलंबन आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच के साथ ही मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल नैनीताल द्वारा की गई जांच में भी छात्राओं के उत्पीड़न की शिकायत को सही पाया गया है। बता दें कि छात्राओं के उत्पीड़न की शिकायत का यह मामला गत वर्ष खासा सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमा ठाकुर नई वार्डन नियुक्त
छात्राओं के उत्पीड़न की आरोपी वार्डन के निलंबन के बाद शिक्षिका प्रेमा ठाकुर को छात्रावास का नया वॉर्डन बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी ने बताया कि नवनियुक्त वॉर्डन को कार्यभार ग्रहण करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed