{"_id":"fb71dd35f673156cdef156f010a18428","slug":"indira-priyadarshini-park-death-of-a-young-man-from-drowning-in-the-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क की झील में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क की झील में डूबने से युवक की मौत
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 23 May 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क स्थित झील में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह युवक-युवती के डूबने की सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची थी और झील की जांच शुरू की। हालांकि, उस समय कुछ नहीं मिलने पर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
देर शाम झील में एक युवक के शव को देखकर आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। युवक अर्थला का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उसके साथ युवती नहीं होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अर्थला कालोनी निवासी महिला ने लोगों को सूचना दी कि उसने पार्क की झील के पानी में से एक हाथ ऊपर आते देखा है। वह हाथ पानी के अंदर चला गया। महिला का कहना था कि युवक-युवती बोटिंग कर रहे थे और अचानक गायब हो गए।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस मौके पर दौड़ी और युवक-युवती की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक पूरी झील की की जांच की गई। मगर किसी भी युवक-युवती के होने का पता नहीं चल सका। शाम को एक बार फिर आसपास के लोगों ने एक शव के पानी में होने की सूचना पुलिस को दी।
लोगों ने झील से युवक के शव को बाहर निकाला। उसके साथ किसी युवती के होने की बात अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस युवती के साथ होने की बात को अफवाह मानकर चल रही है। एसओ हरिदयाल सिंह ने बताया कि युवक का नाम वीरेंद्र (25) है और वह अर्थला के रामनगर में रहता था।
वह नोएडा के निजी अस्पताल में असिस्टेंट था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीता था। ऐसे में नशे की हालत में डूब गया हो। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।