फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   husband wife take poison and jumped into ganga.

दंपति ने साथ खाया जहर फिर गंगा में लगा दी छलांग, पति की मौत

Fri, 03 Jun 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Jun 2016 10:27 PM IST
सार

  • - जिला अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही महिला
  • - पंजाब का रहने वाला है दंपति, नहीं पता चल पाया पूरा पता ठिकाना 
  • - महिला के होश में आने का इंतजार कर रही पुलिस

विज्ञापन
husband wife take poison and jumped into ganga.
अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

हरकी पैड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक बुजुर्ग दंपति ने पहले जहर खाया फिर गंगा में छलांग लगा दी। बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस अब महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


घटना सुभाष घाट पर देर रात करीब ढाई बजे की है। गंगा घाट पर सन्नाटा पसरा हुआ था। तभी गंगा में किसी के कूदने की आवाज सुनकर गंगा घाट पर सो रहे लोग जाग गए। गंगा घाट पर मौजूद शौकिया गोताखोरों ने छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला का उपचार चल रहा है। देर रात थोड़ी देर के लिए होश में आई बुजुर्ग महिला ने अपना नाम चंपा और पति का नाम रामकुसुम बताया। दोनों पंजाब के जसवार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों लगाया मौत को गले?

husband wife take poison and jumped into ganga.
गर्मी से राहत पाने के लिए चार दोस्त नदी में नहाने उतरे थे।

कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बुजुर्ग महिला इससे अधिक कुछ नहीं बता पाई, उसकी हालत भी गंभीर बनी है। बुजुर्ग की उम्र करीब 75 वर्ष रही होगी और महिला की 65 वर्ष। दोनों ने पहले जहर खाया फिर वे गंगा में कूदे थे। आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल सकी है। महिला के होश में आने पर आत्महत्या करने की वजह पता चल सकेगी और यह सामने आ सकेगा कि वे कहां के रहने वाले है। 

बुजुर्ग दंपति ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। ये सवाल हर किसी को कौंध रहा है। पहनावे से बेहद ही गरीब तबके के प्रतीत हो रहे। दंपति को आखिर किस बात का गम था कि वे यहां मौत को गले लगाने चले आए। 

नहीं मिला कोई सामान
बुजुर्ग दंपति का कोई सामान घटनास्थल से नहीं मिला है। यदि सामान मिला होता तो शायद उनका कोई आईडी भी होती। तब पुलिस उनके सही पते ठिकाने तक पहुंच पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed