फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband wife fight with criminals.

पति-पत्नी की 'लड़ाई' देख पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

Wed, 07 Jan 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 07 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
husband wife fight with criminals.

उत्तराखंड के नई टिहरी में एक घर में लूटपाट के उद्देश्य से घुसे बदमाश पति-पत्नी की लड़ाई से डरकर उल्टे पांव भाग गए। बुधवार सुबह दो बदमाशों ने नई टिहरी के माल रोड स्थित एक आभूषण विक्रेता के घर पर धावा बोल दिया। आभूषण विक्रेता और उनकी पत्नी ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया, जिससे उन्हें पिस्टल छोड़कर भागना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि, बदमाशों ने एयरगन की बट से आभूषण विक्रेता को घायल कर दिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है।

माल रोड स्थित प्रमोद कुमार जैन के घर पर सुबह 7.30 बजे दरवाजे की घंटी बजी। प्रमोद कुमार ने दरवाजा खोला तो एक युवक खड़ा था। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही है और पानी मांगने लगा।

विज्ञापन

पत्नी ने बदमाशों को थप्पड़ों से धुना

husband wife fight with criminals.

उन्होंने उसे पीने के लिए पानी दिया और जैसे ही दरवाजा बंद करने लगे वह दरवाजे को धक्का मार अंदर आ गया। अंदर पहुंचते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। प्रमोद ने उसका डटकर मुकाबला किया।

इसी बीच उनकी पत्नी मधु बाहर आकर चिल्लाने लगी, तो बाहर खड़ा दूसरा बदमाश भी अंदर आकर छीनाझपटी करने लगा। लेकिन बदमाश को देखकर मधु ने हिम्मत नहीं हारी और उसे वहीं दो-चार थप्पड़ जड़ द‌िए।

पति-पत्नी के मिलकर मुकाबला करने से घबराकर बदमाश एयरगन छोड़कर भाग गए। उनकी पत्नी ने बदमाशों का पीछा भी किया। प्रमोद कुमार के अनुसार बदमाशों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पड़ोस की दुकान से खरीदी थी एयर गन

husband wife fight with criminals.

बदमाशों ने बीती शाम को प्रमोद कुमार जैन के पड़ोस की दुकान से बीती रात को ही 750 रुपये में एयर गन खरीदी थी। गन में लुटेरों ने छर्रे भरे थे, लेकिन व्यापारी से हाथापाई के दौरान लुटेरे छर्रे नहीं चला पाए।

घर से 15 मीटर दूर मिला बदमाशों का बैग
प्रमोद कुमार के घर से महज 15 मीटर की दूरी पर बदमाशों का बैग मिला। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने लावारिस बैग देखा तो, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बैग से कपड़े, एयर गन का रेपर, गोलियां रखी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed